बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बेगूसराय। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में 14वां वार्षिक समारोह रविवार को संपन्न हुआ। यह शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और सृजनात्मकता का अविस्मरणीय महोत्सव बन गया। यह समारोह विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और भारतीय मूल्यों का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शृंखला ने दर्शकों को आरंभ से अंत तक बाँधे रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र कुमार सिंह, प्राध्यापक डॉ. शशिकांत पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. स्वप्ना चौधरी, चिकित्सक डॉ. शशिभूषण प्रसाद शर्मा समेत राजेंद्र सिंह, हर्षवर्धन कुमार समेत निदेशक सुमन सौरभ, प्राचार्य शिमोंतो राय, उप-प्राचार्य अमित कुमार पांडेय, गार्गी चौधरी व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...