बक्सर, फरवरी 28 -- पेज चार पर बॉटम ---- ब्रह्मपुर महोत्सव सबसे पहले पटना के कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य पेश किया कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से सबका मन मोह लिया फोटो संख्या 24 कैप्शन - शनिवार को ब्रह्मपुर महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करती डीएम साहिला, एडीएम अरुण सिंह, एसडीओ राकेश कुमार, बीजेपी नेता शंभूनाथ पांडेय, जिला पार्षद बन्टी शाही व अन्य। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बीएन हाईस्कूल के मैदान में शनिवार को दूसरी बार 'ब्रह्मपुर महोत्सव' का आयोजन किया गया। कला संस्कृति मंत्रालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस महोत्सव में स्थानीय व बालीवुड के कलाकारों ने अपने गीत-संगीत के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इसके लिए नगर पंचायत के हाई स्कूल मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया था। जिस पर एक आकर्षक मंच भी बनाया गया ...