अररिया, अप्रैल 30 -- अररिया। एक संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया आरएस में बुधवार को आयोजित वार्षिक उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से स्कूली छात्राओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। यही नहीं नाटक का मंचन कर नवोदय के छात्रों ने असीम अभिनय क्षमता का परिचय भी दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह एवं सभी शिक्षकगण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गणेश वंदना पर आधारित नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद छात्राओं ने बिहार की समृद्ध संस्कृति को नृत्य-नाटिका के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षा मेरा अधिकार, मेरी पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.