बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय। सदर प्रखंड के कोरिया गांव स्थित प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल सह ब्रिलियंट साइंस ट्यूटोरियल कोचिंग में 27 जनवरी को वार्षिकोत्सव सह मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन बेगूसराय एवं खगड़िया रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी ) शैलेश कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधा सम्मान समारोह एवं बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम था। डीआईजी ने पिछले वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधा संतानों को सम्मानित किया। मौके पर नवनीत रंजन भी थे। बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता ने बच्चों के प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। बच्चों ने उनके सामने ऑपरेशन सिंदूर,वृद्ध आश्रम, महिला अधिकार जैसे कई सामाजिक संदेश देने वाले ...