कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति-2026 के तहत विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एसी पांडेय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के मंत्री अनिल शुक्ल ने कहाकि राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन और एकता में वंदे मातरम की भूमिका और इतिहास को रेखांकित किया। इसके पश्चात् वंदे मातरम की थीम पर आधारित राष्ट्रभक्ति गीत नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्वागत गीत के साथ ऑपरेशन सिंदूर, कॉलेज जीवन पर नाटक, फूलों की होली, मैशअप, राधा तेरी चुनरी समूह नृत्य, राजस्थानी और देशभक्ति नृत्य विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। गज़ल, क्रेज पाठशाला आदि विशेष आक...