दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। शहर के रामबाग स्थित नृत्य संस्थान सृष्टि फाउंडेशन के सभागार में शुक्रवार को दरभंगा नृत्य उत्सव 2026 के तहत कथक नृत्य कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कोलकाता से आए कथक गुरु सुब्रतो पंडित, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, ओडिसी नृत्य गुरु सच्चिकांत प्रधान, संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक और ज्योति प्रकाश ने किया। गुरु सुब्रतो पंडित ने कहा कि आगामी रविवार को संस्कृत विवि परिसर में होने वाले कार्यक्रम में कई दर्जन बच्चे कथक नृत्य की भव्यवतम प्रस्तुति देंगे। कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं रुचि को भी प्रोत्साहित करते हैं। गुरु श्री प्रधान ने निरंतर अभ्यास और समर्पण के महत्व पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.