मेरठ, अप्रैल 7 -- फतेहपुर प्रेम स्थित प्राथमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अंबरीश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज, संजय शर्मा, पंकज शर्मा, नरेंद्र कुमार, धारा सिंह आदि ने सभी बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शैक्षिक गतिविधियां एवं अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गई। इस मौके पर कमल स्वरूप, महक सिंह, लवी रहेजा, आकाश राणा, सपना जसूजा, सनी कपूर, रामचंद्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...