कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के नेहरू कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्यगीत एवं ध्येयगीत के साथ हुआ, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। समापन दिवस पर स्वयंसेवकों ने ग्राम कमालपुर का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की तथा पिछले छह दिनों में चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभाव पर संवाद किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जयवीर सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वॉलेंटियर्स आन्या श्रीवास्तव, दिव्यांशी यादव, पलक, कोमल सविता, खुशी दीक्षित, वरुण, कौशल, दिव्यांशी मिश्रा, सायमीन, कनक, कनिष्का, सिम्मी एवं सगुन सहित अन्य प्र...