कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीएसएपी-7 मैदान में बिहार दिवस-2026 और कटिहार महोत्सव का आयोजन पूरे उत्साह, रंग और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में शहर के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे वृक्षारोपण से हुई, जिसके बाद समाहरणालय से बीएसएपी-7 मैदान तक साइकिल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसके बाद गोली-चम्मच प्रतियोगिता और विद्यालय स्तर पर फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शाम होते ही कार्यक्रम का स्वरूप सांस्कृतिक रंग में रंग गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जिलाधिकारी आशु...