बिजनौर, मार्च 14 -- नजीबाबाद। ग्राम खैरूल्लापुर के पंचायतघर में रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया। शुक्रवार को रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर मुख्य अतिथि डॉ राखी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ एलएस बिष्ट, ग्राम प्रधान रीना चैधरी, जितेन्द्र कक्कड़, पूर्व प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार गुप्ता, साहित्यकार कर्मवीर सिंह, महाविद्यालय निदेशक डॉ केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ मृदुला त्यागी ने सामूहिक रूप से किया। स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.