सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई रवींद्र जयंती
जमशेदपुर, मई 9 -- शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।श्रद्धांजलि सभाओं में विद्यार्थियों ने गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक सत्र के दौरान छात्रों ने 'रवींद्र संगीत' की मधुर प्रस्तुति दी और उनकी कालजयी कविताओं का पाठ किया। इसके अतिरिक्त, लघु नाटकों के मंचन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुदेव का जीवन संघर्षों और उपलब्धियों का अद्भुत संगम है। यह भी पढ़ें- मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.