शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- राजकीय महाविद्यालय तिलहर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद में भागीदारी से छात्र-छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और खेलों में भी देश वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है। प्राचार्य डॉ. सरनपाल सिंह ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। खेल प्रभारी डॉ. शशिभूषण के निर्देशन में 100 व 200 मीटर दौड़ कराई गई। 100 मीटर छात्र वर्ग में मो. नाजिम प्रथम, उपदेश राजपूत द्वितीय, संचित तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, अनामिका तृतीय रहीं। 200 मीटर में सद्दाम, मोहित यादव, नाजिम तथा छात्रा वर्ग में अनामिका, मीनाक्षी...