मेरठ, मार्च 31 -- सकौती प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान एकता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह ने नवारंभ उत्सव और ईको क्लब के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। इस दौरान शैवेन्द्र कुमार, अभिजित, रीना चौधरी, परिपूर्ण, बीना, दीपक, मितलेश, पूजा, राजीव,महेश, मोहसिना, मोमिना, शाईन, राकेश शर्मा, मोनिका, मंजू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...