मेरठ, मार्च 21 -- अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। नगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर के प्रांगण में विद्यालय द्वारा भव्य ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी शिक्षा पूरी कर चुके बच्चों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान की गई, जो उनके जीवन के पहले शैक्षणिक पड़ाव की सफलता का प्रतीक था। कार्यक्रम का चेयरपर्सन सुधा खटीक व विद्यालय निदेशक अशोक कपूर ने शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रबंधक अमित कपूर आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...