बागपत, जुलाई 26 -- बड़ौत। नगर के दून पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित छात्रों ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के साथ पोस्टर, स्लोगन, भाषण आदि से देश के शहीदों को याद किया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें देवांश, कार्तिक, ऋषभ, उमंग आदि छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत और सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। तेजस्वी, कायरा, शर्विल, वियांश, मिष्का, अनमोल, अव्युत, आराध्या, निष्का, ज़िदान, राधिका ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का निर्देशन शिक्षिका अंशिका जैन द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया प्...