कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावी बच्चों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही वार्षिक परीक्षा परिणाम भी वितरित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड प्रधानाध्यापक भारत सिंह वर्मा, वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात, पंकज, देवेंद्र सिंह राठौर व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा में सर्वाधिक 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सक्षम त्रिपाठी, 93.6 प्रतिशत अंक पाकर उज्वल दुबे, 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वेदांत दीक्षित को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा राधिका, समीक्षा, हर्ष कुमार, ईस्टी, उज्वल, मोनिका, आकाश यादव, कार्तिक दीक्षित...