बागपत, मार्च 28 -- ग्रोवैल स्कूल कोड विंग जूनियर में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक मोहित दीप ने मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सविता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, और बच्चों को आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। नर्सरी से कैरव जैन, एलकेजी से एलिस तोमर व सिकंदर वत्स, यूकेजी से अविका त्यागी व अयांश जैन, कक्षा 1 से दिविषा जैन, सावी अरोरा, शिवांगी बालियान व नेहल गुप्ता, कक्षा 2 से वंश जैन, अपूर्व अग्रवाल, आरूषी जैन व अविका जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रकार कक्षा 3 से शौर्य अग्रवाल, ओजस जैन, अनाया जैन व अवयांश मित्तल, कक्षा 4 से अक्षित जैन, केशवी जैन, ध्रुवी ...