अल्मोड़ा, मार्च 18 -- डिग्री कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। अव्वल रहे शिविरार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्राचार्य शालिनी शुक्ला ने दीपक पवार और उमा आर्या सर्वश्रेष्ठ शिवरार्थी घोषित किया। इस दौरान बौद्धिक सत्र में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संचालन ज्योति ने किया। यहां सदस्य डॉ शीला, ज्योति, आनंद सिंह, विपिन तिवारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...