अंबेडकर नगर, मार्च 31 -- अम्बेडकरनगर। नगर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में बच्चों का रिपोर्ट कार्ड वितरण ग्रेजुएशन डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा, सिस्टर हीरामनी, मिस शबाना जान, गरिमा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने प्रार्थना गीत के माध्यम से अपने आराध्य को स्मरण किया। वहीं कक्षा एक की छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। यूकेजी के बच्चों ने ग्रेजुएशन गाउन के साथ मंच पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने ब...