रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की। कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेशोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी छात्रों एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने अभिभावकों एवं छात्रों को विद्यालय की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। इस मौके पर भीम सिंह, शिवानी, दीप्ति चौहान, अनु शर्मा, मनोज कुमार, संगीता, प्रणिता कुमारी, डॉ प्रीति गोयल, छवि अग्रवाल, संजय कुमार, राखी, दीप्ति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.