गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता भारतीय नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह आयोजन समिति द्वारा बुधवार को भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर नौका विहार तारामंडल पर भारतीय नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यह नूतन वर्ष केवल नया वर्ष नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश भी देता है।उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सौभाग्य कि रामनवमी के मानने के साथ-साथ हमको कुछ खटकता था और यह सोचते थे कि वास्तव में राम अयोध्या में कब पधारेंगे। आज राम अयोध्या में विराजमान हो चुके हैं। उनका कहना है कि एक ऋतु जाती है तो दूसरी ऋतु आती है। यह भारतीय नववर्ष के अनुसार ही होता है। कैलेंडर वर्ष से किसी को अपनी जन्म कुंडली की जानकारी नहीं होती है। पुरातन समय में युद्ध भी हिंदी तिथियों के आधार पर लड़ा...