हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में सोमवार को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों और उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला कमांडेंट प्रतिमा की मौजूदगी में जनजागृति सांस्कृतिक कला समिति बिन्दुखत्ता ने मां काली देवी की वन्दना प्रस्तुत की। सेवापृथक होमगार्ड्स और मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि के चेकों का वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कमांडेंट प्रतिमा ने बताया कि जवानों...