मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव फिएस्टा का समापन गुरुवार को हो गया। मुख्य अतिथि पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने एमआईटी को सेंट्रली फंडेड टेक्निकल संस्थान बनाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की शुरुआत में जुनून क्लब के अध्यक्ष प्रो. आरपी गुप्ता ने बताया कि फिएस्टा में छात्रों ने संगीत, नृत्य और चित्रकला के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजन में 25 कॉलेजों ने भाग लिया। सात अप्रैल से शुरू इस महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य प्रो. एमके झा ने बताया कि एमटेक के छात्र निरीक्षण कार्यों में सहयोग करेंगे।अंतिम दिन छात्रों ने कई कार...