सिमडेगा, जनवरी 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया पंचायत के नायक टोली में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड सदस्य रोशनी देवी, सुभाष नायक, जितेंद्र नायक, रोहित सिंह, अरुण नायक, आकाश नायक एवं रंजित नायक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत फुलमनी देवी द्वारा प्रस्तुत भक्ति वंदना से की गई। इसके बाद नागपुरी कलाकारो ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत पेश किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य रोशनी देवी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा और लोक संस्कृति को जीवित रखने का कार्य करते हैं। इससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सुभाष नायक, जितेंद्र नायक, रोहित सिंह, रंजित नायक, अरुण नायक, पूनम देवी, रीता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.