प्रयागराज, सितम्बर 24 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ऋषिराज ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मेले में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को और आकर्षक एवं प्रभावी बनाने के लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और संस्कृति विभाग से सुझाव मांगे।मेलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सांस्कृतिक अनुभव देने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा पहले से तैयार की जाए। इसके लिए संबंधित विभाग अपने सुझाव उपलब्ध कराएं। अगले सप्ताह होने वाली बैठक में इन सुझावों के आधार पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में माघ मेले के लिए अब तक की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन कार्यों के टेंडर अभी अपलोड नहीं हुए हैं, ...