लोहरदगा, मार्च 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर परिषद चुनाव संपन्न हो चुका है, जल्द ही नया बोर्ड का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होते ही बोर्ड पूरी तरह नगर के विकास में जुट जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव के नेतृत्व में नगर वासिओं की बुनियादी समस्याएं हल करने की दिशा में सकारात्मक पहल शुरू हो जाएगी। शहरवासियों को नगर की नई सरकार से साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार की काफी उम्मीदें हैं, लेकिन इसी बीच शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़ी एक गंभीर समस्या सामने आ रही है। नगर परिषद द्वारा किस्को रोड कुटमु के समीप नगर का कचरा डंप किया जाता है। कचरा डंपिंग यार्ड में पिछले कई दिनों से शरारती तत्वों द्वारा कचरे में आग लगा दी गई है जिससे डंपिंग यार्ड में जमा प्लास्टिक, रबर, सड़े-गले जैविक कचरे और अन्य अपशिष्ट के ...