बेगुसराय, जून 26 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर गुरुवार को आरपीएफ, जीआरपी व सीआईबी ने संयुक्त अभियान के तहत तीन चाकू, ब्लेड व लगभग 26 हजार रुपए नगद के साथ गिरफ्तार सांसी गैंग के हरियाणा निवासी राजेश कुमार, राम दिया व अशोक कुमार को शुक्रवार को कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सांसी गैंग के गिरफ्तार तीनों आरोपितों को भेजा गया जेलसांसी गैंग की गतिविधियाँ जानकारी के मुताबिक हरियाणा के कुख्यात सांसी गैंग के बदमाश अपने शिकार के तलाश में किसी भी ट्रेन में टीटीई व कोच अटेंडेंट को पैसे का लालच देकर बिना रिज़र्वेशन के एसी कोच में बैठ जाते है। फिर यात्रा के दौरान भोले भाले रेल यात्रियों का पॉकेटमारी के साथ साथ ट्रेन से उतरते व चढ़ते समय गेट पर भीड़ बनाकर बंद ट्रॉली बैग से भी गहने व पैसा गायब कर देते हैं। इनकी गैंग की संख्या 100 से अधिक है...