जहानाबाद, मार्च 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ईद- उल - फितर के मौके पर शनिवार को स्थानीय सांसद और विधायक, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक समेत राजद के कई नेताओं ने मुस्लिम भाइयों से मिलकर ईद की खुशियां बांटी और उन्हें शुभकामनाएं दी। पर्व को लेकर शहर में उल्लास का माहौल था। सभी वर्ग के लोगों के बीच मिल्लत- भाईचारे का माहौल था। शनिवार की सुबह जहानाबाद शहर में ईदगाह के समीप ईद की सामूहिक नमाज अता होने के दौरान स्थानीय राजद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव कई कार्यकर्ताओं के साथ मुस्लिम भाईयों से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर सांसद ने बुजूर्गों, युवाओं एवं छोटे - छोटे बच्चों से गले मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। जहानाबाद शहर के विभिन्न मुस्लिम इलाकों के अलावे सांसद काको भी गए और वहां जाकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।। उनके साथ प्रधान महासचिव परमहंस राय,...