चतरा, फरवरी 15 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड के बारिसाखी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात कर गांव के एकमात्र खेल मैदान को वन विभाग से मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिस मैदान में वर्षों से गांव के बच्चे खेलकूद करते आ रहे हैं, उसी स्थान पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिए ट्रेंच व पीट की खुदाई कराई जा रही है।ग्रामीणों का कहना था कि यदि उक्त स्थल पर वनरोपण कर दिया गया तो गांव में बच्चों के खेलने के लिए कोई भी मैदान नहीं बचेगा, जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित होंगी। उन्होंने सांसद से हस्तक्षेप कर खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तत्काल वन प्रमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर प्रकरण को संज्ञान में लिया तथा खेल मैदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.