कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता नेपाल-तिब्बत में आई त्रासदी से कानपुर के श्यामनगर निवासी एनआरआई दंपति सहित तीन लोगों के लापता होने के मसले को लेकर भाजपा नेता विजय मिश्र और गायब रागिनी मिश्र के भाई पंकज द्विवेदी सांसद रमेश अवस्थी से मिले। पूरी बात सुनने के बाद सांसद रमेश अवस्थी ने आश्वासन दिया है कि हर संभव सहायता की जाएगी।पंकज द्विवेदी ने सांसद को बताया कि बहन रागिनी मिश्र, बहनोई पंकज मिश्र और बहन की देवरानी पूनम मिश्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे पर नेपाल - तिब्बत में त्रासदी आने से 25 अगस्त से तीनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे पूरा परिवार व्यथित है। सांसद ने कहा कि विदेश मंत्रालय से बात करके नेपाल और तिब्बत में बात कराई जाएगी ताकि लापता लोगों के बारे में जानकारी हो और इसके बाद उनकी मदद भी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्...