लोहरदगा, नवम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत को हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी आब्जर्वर बनाया गया। जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्र के माध्यम से दी। सुखदेव भगत ने सांसद के रूप में अपनी प्रतिभा, अपनी मेहनत और अपने परफॉर्मेंस से बहुत कम समय में राष्ट्रीय नेता और अच्छे वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना ली है। सुखदेव भगत के कार्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को प्रभावित किया है। इससे पहले भी पार्टी ने सुखदेव भगत को पांच राज्यों का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) के राज्य कमेटी का संयोजक बनाया था। चंडीगढ़ के लिए नेशनल टैलेंट हंट का नोडल समन्वयक बनाया गया। बिहार विधानसभा का स्टार प्रचारक बनाया गया। ...