छपरा, अगस्त 1 -- मांझी। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल शनिवार को मांझी पहुंचे। यहां उन्होंने मांझी नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह के उत्तर टोला स्थित आवास पर प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पहले सांसद ने पश्चिम बंगाल के मालदा में तैनात बीएसएफ के शहीद हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह के छपरा स्थित गुदरी आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। सांसद ने लगभग दो माह पूर्व अबू धाबी में मारे गए विवेक ठाकुर के बरेजा स्थित आवास और कबीरपार के शिक्षक कृष्णा सिंह के घर पहुंचकर भी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद के साथ पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, जय किशोर सिंह, उमा सिंह, सत्य प्रकाश सिंह एवं नागेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस...