कोडरमा, फरवरी 9 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा 8 फरवरी के रामगढ़ में आयोजित 101 जोड़े के सांसद सामूहिक विवाह महोत्सव में चंदवारा प्रखंड के भी एक गरीब परिवार की लड़की की शादी करायी गई। लड़की राधिका कुमारी(पिता धनेश्वर अगरिया) चंदवारा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बेंदी पंचायत की रहनेवाली है, जिसकी शादी हजारीबाग के एक युवक के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में बरही विधायक मनोज कुमार यादव,सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी समेत अन्य लोग शामिल होकर उक्त जोड़े को पौधा भेंटकर आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की सुखमय होने की कामना की। वहीं लड़की के परिजन ने सांसद के इस प्रयास के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...