अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद सतीश गौतम की शैक्षिक योग्यता को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद की तरफ से अधिवक्ता ने जवाब दाखिल किया, लेकिन इसमें शैक्षिक योग्यता से जुड़े कोई दस्तावेज पेश नहीं किए गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर की तारीख तय की है। देहलीगेट क्षेत्र के केवल विहार कालोनी निवासी और भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने यह याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि सांसद सतीश गौतम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल नामांकन पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता का विवरण स्पष्ट रूप से नहीं दर्शाया था। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक अदालत ने परिवाद दर्ज कर सांसद को नोटिस जारी किया था। बुधवार को द...