सांसद संजय सिंह के केस में हाजिर नहीं हुए दरोगा
सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व पूर्व मंत्री डॉ. संदीप शुक्ल के विरुद्ध दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के केस में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर वादी मुकदमा दरोगा मुकेश कुमार गुरुवार को फिर हाजिर नहीं हुए। एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने उन्हें आपत्ति का अन्तिम मौका देते हुए सुनवाई 13 जुलाई को नियत की है। सात मई 2023 को कोतवाली नगर के दरोगा मुकेश कुमार ने सांसद संजय सिंह व डॉ. संदीप शुक्ल के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें विवेचक ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी। उधर, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा पर जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले का फैसला सोमवार के लिए टल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.