दरभंगा, अप्रैल 1 -- मनीगाछी। मिथिला के सिद्ध पीठ वाणेश्वरी भगवती मंदिर, भंडारिसम के प्रांगण में सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा का जन्म दिन केक काटकर हिमांशु शेखर उर्फ संजू की अध्यक्षता में मनाया गया। समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और संजय झा के स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मौके पर वाणेश्वरी न्यास समिति के सचिव संजीव कुमार झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुरारी मोहन मिश्र, जिला महासचिव परितोष यादव, विरेन्द्र सहनी, सुभाष चौपाल, राम बाबू ठाकुर, दीपक झा, अब्दुल कलाम, मो. शिवली, न्यास समिति के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र यादव सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...