रामगढ़, फरवरी 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने सांसद शुभ विवाह महोत्सव को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने सभी वार्डों के टोला और मुहल्लों में बैंड बाजा के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिलकर 8 फरवरी को होने वाले सामूहिक शुभ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने कहा कि सांसद विवाह महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इसे लेकर भाजपा परिवार के सभी सदस्य शहरवासियों के साथ जोर-शोर से जुटे हैं। मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर प्रत्येक वर्ष विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष रामगढ़ जिला में 101 वर-वधू का विवाह होने जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.