मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के जयमल डुमरी, चिंतामनपुर और फतेहाबाद के बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लेने बुधवार को वैशाली सांसद वीणा देवी और पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव पहुंचे। फतेहाबाद के बाढ़ पीड़ितों और मुखिया मनोज पंडित ने बताया कि काफी दबाव बनाने पर तीसरे दिन सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की गई है। इस पर सांसद और विधायक ने सीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि सामुदायिक किचेन संचालित में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, विधायक ने चिंतामनपुर के सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, चीनी और बिस्किट के पैकेट का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Motihari News: चम्पारण तटबंध धंसा, मची अफरा-तफरी यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भोजन, नाव व लाइट की व्यवस्था की मांग यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चक्की सोहागपुर पंचायत डूबा, उस्त...