कुशीनगर, मार्च 15 -- कुशीनगर। हाटा-देवरिया को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक मोहन वर्मा ने पूजन-अर्चन कर कार्य का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा देवरिया-हाटा मार्ग के चैनेज 22.00 से 27.00 तक लगभग पांच किलोमीटर लंबाई में दो लेन विद पेव्ड शोल्डर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 17.80 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सड़कों का तेजी से विकास हो रहा ...