धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता प्रदेश के निर्देश पर धनबाद महानगर भाजपा की ओर से सक्रिय सदस्यों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। सूची जारी होते ही महानगर भाजपा में हलचल है। सांसद ढुलू महतो एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के कुछ करीबी सक्रिय सदस्य नहीं बन पाए हैं। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। इनमें कई ऐसे भी हैं, जो पूर्व जिला कमेटी में पदाधिकारी भी थे। सांसद के धनबाद जिला प्रतिनिधि एवं महानगर भाजपा के पूर्व महामंत्री नितिन भट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष संजय झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका पाल के साथ-साथ बॉबी पांडेय, अशोक सिन्हा, उमेश यादव, पूर्व विधायक संजीव सिंह के विधायक प्रतिनिधि रह चुके अखिलेश सिंह, अभिषेक पांडेय, संतोष शर्मा, प्रीतपाल सिंह आजमानी सहित कई सक्रिय सदस्य नहीं बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बिरजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.