धनबाद, मार्च 13 -- बरोरा। सिंदुआटांड़ के दरीदा मौजा में हीरक रोड किनारे स्थित विवादित बाउंड्री के अंदर की जमीन के मामले में स्थानीय दर्जनों रैयत ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बार पुनः प्रेस वार्ता कर पूर्व विधायक सह धनबाद सांसद ढुलू महतो के इशारे पर उनके समर्थकों पर जबरन जमीन कब्जा कर बाउंड्री करने का आरोप लगाते हुए सरकार से न्याय की मांग की। साथ ही उनलोगों ने सरकारी रास्ता को भी जबरन घेर कर बंद करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी रास्ता बंद होने के कारण विगत कई वर्षों से वे अपनी जमीन पर खेती करने नहीं जा पा रहे हैं। खेती नहीं होने से हमलोगों का परिवार आज भुखमरी की कगार पर है। 2017 से ही अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए सीओ कार्यालय से लेकर राज्यपाल भवन, रांची तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया। सीएम-पीएम को भी न्याय के लिए पत्र...