बोकारो, मई 8 -- बेरमो। भाजपा फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री सह युवा समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने कहा कि बेरमो क्षेत्र के पढ़े लिखे युवा-युवतियां डिग्री लेकर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। झारखंड से बाहर पलायन कर रहे हैं। जबकि अपना बेरमो औद्योगिक इलाका है। ऐसे में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व विधायक कुमार जयमंगल से मांग करते हैं कि यहां उद्योग स्थापित कर बेरोजगारी दूर की जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...