चतरा, अप्रैल 13 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पदमपुर (कशियाडीह) निवासी चंदन कुमार पिता स्व. सहदेव राणा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उस घर में बड़ी विपत्ति आ गई। लिहाजा चतरा सांसद काली चरण सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर ढाढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने पीड़ित परिवार को बीस हजार नकद देकर मदद की। सांसद अफसोस जाहिर करते हुए बोले घर का एक ही चिराग था जो हमेशा के लिए बुझ गया। मौके पर विधायक उज्ज्वल दास, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, वरिष्ट नेता प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, सुनील चौरसिया, गोविंद तिवारी, रविन्द्र गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, महेन्द्र साहु, हेमराज साहू, महावीर साह...