सांसद-विधायक ने मृतक अजीत यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस
कुशीनगर, मई 18 -- कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द में एक सप्ताह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना में घायल हथिया गांव निवासी 24 वर्षीय अजीत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पांडेय हथिया गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कुशलक्षेम जाना।हथिया निवासी अजीत यादव अपने मामा छोटेलाल यादव निवासी जिंदाछपरा, थाना हनुमानगंज के साथ शनिवार की देर शाम मिट्टी गिराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। भुजौली खुर्द स्थित कोतरहा नाला के पुल पर बैठे कुछ मनबढ़ युवकों से रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने मामा-भांजे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल अजीत यादव को इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.