कानपुर, जून 15 -- कानपुर। विजयनगर सब्जी मंडी चौराहे से मरियमपुर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण व सुधारीकरण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। करीब 5.53 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस परियोजना का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन है, जहां रोजाना भारी यातायात के कारण लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। रमेश अवस्थी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं और परियोजना को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्वी विधानसभा में चार विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम में शैलेंद्र दीक्...