गिरडीह, जून 3 -- तिसरी, प्रतिनिधि। भाकपा माले ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। इसकी अध्यक्षता माले नेता मंटू शर्मा ने की जबकि संचालन लालू राय ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। इस दौरान धरना पर बैठे लोग अंचल और प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करने, क्षेत्र के तमाम गरीबों को सर्वजन योजना से जोड़ने, सभी योग्य गरीबों को अबुआ आवास और पीएम आवास देने, तिसरी के मचनियाटांड़ में बाधित पड़े डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य अविलंब चालू कराने सहित कई मांग कर रहे थे। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में समस्याएं मुंह बाए खड़ी और भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। यह भी पढ़ें- भाकपा मा...