सांसद-विधायक की खींचतान से परेशान है केंदुआडीह: देबू
धनबाद, मई 11 -- धनबाद। झामुमो नेता देबू महतो ने कहा कि सांसद-विधायक में चल रही खींचतान की वजह से केंदुआडीह की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक जनता के प्रति ईमानदार हैं तो बीसीसीएल मुख्यालय में धरना क्यों नहीं देते हैं। बीसीसीएल विधायक की बातें नहीं सुनती है तो कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में धरना दें, हम आपके साथ धरना देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एनएच और बीसीसीएल भारत सरकार की ईकाई है। विधायक और सांसद भाजपा के हैं। बीसीसीएल कोयला निकालकर बालू भराई में लापरवाही बरत रही है। सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाएं। दोनों जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए न कि केवल राजनीति करें। यह भी पढ़ें- वार्ता के बाद विधायक राज सिन्हा का अनशन समाप्त यह भी पढ़ें- जमीन हस्तांतरण को ले जारी इश्तेहार से खलबली यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.