घाटशिला, फरवरी 24 -- पोटका। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने सांसद निधि से स्वीकृत 5 योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को किया। इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 31 लाख रुपए हैं। इस अवसर पर सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में विकास का काम लगातार जारी है। सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे कनेक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाएं शुरू की है। इनमें आयुष्मान कार्ड से फ्री चिकित्सा सुविधा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से सभी जरुरतमंदों को मुफ्त अनाज, कृषकों को सहयोग राशि सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राष्ट्र का सशक्त और समृद्धशाली बना सकता है। इस अवसर पर पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.