मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापक स्तर पर जारी गतिरोध के बीच शुक्रवार को लोकसभा में स्मार्ट मीटर के तमाम शिकायतों के बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। सांसद ने लोकसभा में मांग किया कि बुनकरों के पुराने बकाये बिल माफ किए जाए, बुनकरों को पुराने स्लैब के अनुसार फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराया जाए। सांसद ने स्मार्ट मीटर की तमाम खामियों के जांच की भी मांग किया। सांसद ने मांग किया कि स्मार्ट मीटर पर रोक लगा कर हाई टेक्निकल टीम के माध्यम से जांच कराया जाए। सांसद ने बिना किसी पूर्व सूचना के घरों में घुसकर बिजली चेकिंग के नाम पर जबरन प्रताड़ना के मुद्दे को भी उठाया। वहीं सांसद ने चीनी मिल को पुन: सुचारू रूप से चलाने के लिए आर्थिक पैकेज की भी मांग उठाया। सांसद राजीव राय ने सदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.