नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- मुरादाबाद, प्रमुख संवाददाता। सपा सांसद रुचि वीरा और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के बीच चल रही सियासी अदावत अब खुलकर सामने आ गई है। सांसद रुचि वीरा की ओर से डॉ. एसटी हसन को गद्दार कहे जाने के बाद अब इस विवाद में भाजपा की वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की सोशल मीडिया पोस्ट की एंट्री हो गई है। हालांकि ये पोस्ट एक साल पुरानी बताई जा रही है। मंगलवार को यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई। इसके बाद नेताओं के बीच सियासी रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इस पूरे विवाद पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि चुनाव का समय है। ऐसे में सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए। हां, इतना जरूर कहेंगे कि गद्दार कौन है, यह मुरादाबाद से लेकर बिजनौर तक के लोग भली-भांति जानते हैं। डॉ. एसटी हसन के इस बयान को रुचि व...